गोपेश्वर (चमोली)। चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों को क्षतिग्रस्त पोल और झूलती तारों को दुरुस्त करने निर्देश देते हुए जन शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने को कहा।
डीएम गौरव कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को ऊर्जा, उरेडा और ब्रिडकुल की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उन्होंने अधिकारियों को जन शिकातयों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। ऊर्जा निगम के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आबादी क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त विद्युत पोल और झूलती लाइनों को जल्द व्यवस्थित करने कहा। जनपद में स्मार्ट मीटर को लेकर प्रगति की जानकारी ली। कहा कि विद्युत उपभोक्ताओं को जागरूक करते हुए स्मार्ट मीटर लगाने के कार्य में तेजी लाएं। उरेड़ा के कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को अधिकाधिक लोगों को योजना से जोड़ने पर जोर दिया ताकि जनपद में बिजली के उत्पादन को बढाया जा सके। उन्होंने आपदा के दौरान उरेडा द्वारा संचालित विद्युत उत्पादन संयंत्रों के प्रस्ताव तैयार करने को भी कहा। बैठक में ब्रिडकुल के अधिकारियों ने जनपद में किए जा रहे विद्युत सब स्टेशनों के निर्माण और लाइनों की निर्माण की विस्तृत जानकारी दी।
इस दौरान जिला अर्थ एंव संख्या अधिकारी विनय जोशी, परियोजना अधिकारी उरेड़ा सौरव कुमार, ब्रिडकुल के ज्योति भाष्कर रावत, मुकेश बर्थवाल आदि मौजूद रहे।

More Stories
निजी शिक्षण संस्थान में पुलिस व डाक्टरों की संयुक्त टीम का औचक निरीक्षण, रेन्डमली 115 छात्र/छात्राओं का ड्रग्स किट से किया मेडिकल टेस्ट
पेयजल, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य को पंचायत विकास योजनाओं में प्राथमिकता देने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए निर्देश
राजधानी देहरादून में 09 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे बजेगा भूकम्प का सायरन