गोपेश्वर (चमोली)। पुलिस मैदान गोपेश्वर में इगास बग्वाल पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी गौरव कुमार तथा पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार में भेलो खेल कर जनपदवासियों को इगास की बधाई दी। चमोली जिला प्रशासन की ओर से शनिवार को इगास बग्वाल का आयोजन किया गया। गोपेश्वर पुलिस मैदान गोपेश्वर में आयोजित कार्यक्रम का जिलाधिकारी गौरव कुमार व पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। पुलिस मैदान में आयोजित कार्यक्रम में संस्कृति संध्या का शुभारंभ गोपीनाथ संगीतशाल के कलाकारों ने इगास गीत और झुमैलो नृत्य के साथ किया। मंच पर राजराजेश्वरी सहायता समूह, बालेश्वर स्वयं सहायता समूह एवं गोपीनाथ स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने लोकगीतों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी राज्य का लोकपर्व उसकी समृद्ध संस्कृति का द्योतक है। उत्तराखंड का इगास बग्वाल लोकपर्व गढ़वाल की वीरता और शौर्य की याद दिलाता है। उन्होंने इस मौके पर सभी जनपदवासियों को इगास की बधाई भी दी। पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने इगास बग्वाल के इतिहास की जानकारी दी। इसके पश्चात जिलाधिकारी की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देने वाले दलों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। जिसके बाद पुलिस मैदान में पारंपरिक ढोल और दमाऊं की ताल पर अधिकारियों और कर्मचारियों के स्थानीय लोगों ने भेलो खेल का इगास बग्वाल मनाई।
इस दौरान परियोजना निदेशक आनंद सिंह भाकुनी, जिला विकास अधिकारी केके पंत, उपजिलाधिकारी राजकुमार पांडे, पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह, अधिशासी अधिकारी मानवेंद्र सिंह, डीओ पीआरडी धीरेंद्रनाथ द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

More Stories
चारधाम यात्रा को मिलेगी नई मजबूती, रुद्रप्रयाग के रतूड़ा में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह – सचिव राज्य संपत्ति डॉ. आर राजेश कुमार
धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर सर्जिकल स्ट्राइक, हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
एमडीडीए का बड़ा एक्शन : सहसपुर के कल्याणपुर में 50 बीघा की अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले- अवैध कॉलोनियां किसी भी कीमत पर नहीं होंगी बर्दाश्त