गोपेश्वर (चमोली)। भालू के आंतक से निजात दिलाने की मांग को लेकर जोशीमठ क्षेत्र की महिलाओं ने वन विभाग से गुहार लगाई है। जोशीमठ नगर क्षेत्र में इन दिनों भालू के आंतक से नगरवासी परेशान है। भालू दिन दोहपर इधर-उधर घूमता हुआ नजर आ रहा है। इसके कारण लोगों में भय का वातावरण बना हुआ है। सबसे ज्यादा परेशान हाल स्कूली बच्चे और उनके अभिभावक है। अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने से डर रहे।
जोशीमठ निवासी पूनम नौटियाल, आशा सती, गायत्री नौटियाल, नीलम पंवार आदि का कहना है कि भालू के आंतक से नगरवासियों को घरों से बाहर निकालना मुश्किल हो गया है। बच्चों को स्कूल भेजने में डर लग रहा है। भालू आय दिन घरों के आसपास घूमता हुआ दिखाई दे रहा है। इससे लागों में भय का माहौल बना हुआ है। उन्होंने प्रभागीय वनाधिकारी नंदादेवी नेशनल पार्क को ज्ञापन सौंप कर भालू को पकड़ने की मांग की है। ताकि लोगों को भालू के आंतक से निजात मिल सके। इस मौके पर लक्ष्मण सिंह बुटोला, हेमंती राणा, रमा देवी, जगदंबा नौटियाल, आरती उनियाल आदि मौजूद रहे।

More Stories
निजी शिक्षण संस्थान में पुलिस व डाक्टरों की संयुक्त टीम का औचक निरीक्षण, रेन्डमली 115 छात्र/छात्राओं का ड्रग्स किट से किया मेडिकल टेस्ट
पेयजल, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य को पंचायत विकास योजनाओं में प्राथमिकता देने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए निर्देश
राजधानी देहरादून में 09 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे बजेगा भूकम्प का सायरन