देहरादून : उत्तराखंड राज्य गठन की रजत जयंती के अवसर पर आयोजित मुख्य समारोह के उपलक्ष्य में, वन अनुसंधान संस्थान (एफ.आर.आई.), देहरादून में राज्य के विकास कार्यों पर आधारित एक विशेष प्रदर्शनी लगाई गई है। सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे ने जानकारी दी कि यह प्रदर्शनी 10 नवम्बर से 12 नवम्बर तक प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक आम जनता के लिए खुली रहेगी। इस प्रदर्शनी में उत्तराखंड राज्य के 25 वर्षों की विकास यात्रा को प्रदर्शित किया गया है।
उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में राज्य के विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत स्टॉलों के माध्यम से पेयजल, सिंचाई, ऊर्जा, पर्यटन, उद्योग, ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीकी शिक्षा तथा महिला सशक्तिकरण जैसे प्रमुख क्षेत्रों में हुए उल्लेखनीय कार्यों को दर्शाया गया है। सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे ने आम नागरिकों, और विद्यार्थियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शनी का अवलोकन करें।

More Stories
अवीवा लाइफ इंश्योरेंस ने रिटर्न ऑफ प्रीमियम प्रपोजिशन के साथ टर्म इंश्योरेंस किया लॉन्च
31.71 रुपये प्रति यूनिट गैस पावर का करार करने वाले न बांटें ज्ञान : महेंद्र भट्ट; 5.74 रुपये प्रति यूनिट में 25 वर्षों के लिए बिजली सुनिश्चित, कांग्रेस शासन के करार पर भाजपा ने उठाए सवाल
मैक्स हेल्थकेयर फाउंडेशन ने अपने चौथे वर्ष में मैक्स मेडिकल स्कॉलरशिप का किया विस्तार, अब 250 मेधावी MBBS छात्रों की शिक्षा को मिलेगा वित्तीय सहयोग