गोपेश्वर (चमोली) : गोपेश्वर के नए बस अड्डे के पास घिनघरान की ओर जा रहे एक दोपहिया वाहन की पिकअप वैन से जोरदार टक्कर हो गई। इस भयानक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार, दुर्घटना रात में उस समय हुई जब चार लोग एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर गोपेश्वर में रामलीला देखकर घर लौट रहे थे। अचानक आए पिकअप वाहन से टक्कर होने के कारण मोटरसाइकिल सवार सड़क पर जा गिरे।
घटना की सूचना मिलते ही गोपेश्वर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने पिकअप चालक को हिरासत में ले लिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि यह इलाका रात के समय अंधेरा रहने और तेज रफ्तार वाहनों के कारण अक्सर हादसों का शिकार बनता है। प्रशासन से सड़क सुरक्षा के इंतजाम सख्त करने की मांग उठने लगी है।

More Stories
उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला : उपनल कर्मचारियों को ‘समान कार्य के लिए समान वेतन’, कट-ऑफ डेट में भी बदलाव
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर पौड़ी में सात स्थानों पर राज्य स्तरीय आपदा मॉक ड्रिल, परखी गयी तैयारियां
04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय “सेवा पखवाड़ा”, ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के द्वितीय चरण के तहत होंगे विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम एवं विशेष शिविर