जोशीमठ (चमोली)। SDRF पोस्ट जोशीमठ को कोतवाली जोशीमठ से सूचना प्राप्त हुई कि उर्गम घाटी में एक टाटा सुमो (UK11TA-1685) दुर्घटनाग्रस्त होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई है। सूचना पर सब इंस्पेक्टर देवीदत्त बर्थवाल के नेतृत्व में SDRF टीम तुरंत घटनास्थल हेतु रवाना हुई। SDRF टीम द्वारा कठिन पर्वतीय मार्ग पर पहुँचकर त्वरित रेस्क्यू अभियान संचालित किया गया। टीम ने गहरी खाई में उतरकर राहत एवं बचाव कार्य किया तथा वाहन में सवार व्यक्तियों की खोज की।
रेस्क्यू कार्य का विवरण
SDRF द्वारा 03 घायलों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल भेजा गया।
02 व्यक्तियों के शव बरामद कर सड़क मार्ग तक लाकर जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिए गए।
DCR चमोली के अनुसार वाहन में कुल 05 व्यक्ति सवार थे।
घायल व्यक्तियों की सूची
1. कमलेश, आयु 25 वर्ष, निवासी ग्राम पल्ला (चालक)
2. मिलन, निवासी ग्राम सलुड
3. पूरन सिंह, आयु 55 वर्ष, निवासी ग्राम सलुडमृतक व्यक्तियों की सूची
1. कन्हैया, आयु 20 वर्ष, निवासी ग्राम सलुड
2. ध्रुव, आयु 19 वर्ष, निवासी ग्राम सलुड

More Stories
उत्तराखंड में विकास और स्वास्थ्य सेवाओं को रफ्तार, मुख्यमंत्री धामी ने 218 करोड़ की दी वित्तीय स्वीकृति
FDA आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद
अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों को लेकर मुख्यमंत्री धामी ने उठाए सवाल