देहरादून : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा दिव्यांगजनों हेतु संचालित एडिप योजनान्तर्गत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम लि0 (एलिम्को) कानपुर के सहयोग से पूर्व में चिन्हित 169 दिव्यांगजनों को 22 नवंबर (शनिवार) को प्रातः 11ः00 बजे राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान परिसर, राजपुर रोड़, देहरादून में सहायक उपकरण (मोटराईज्ड ट्राई साईकिल) वितरण कार्यक्रम/शिविर आयोजित किया गया है। शिविर में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सौरभ थपलियाल, महापौर नगर निगम देहरादून तथा विशिष्ट अतिथि विधायक राजपुर खजान दास उपस्थित रहेंगे।
भारत सरकार की एडिप योजनान्तर्गत ऐसे दिव्यांगजन जिनके यूडीआईडी कार्ड बने हैं, उनको चिन्हांकन कर निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण किए जाते हैं। भारत सरकार द्वारा योजना मे सरलीकरण कर मासिक आय रु. 22500/ का प्रमाण पत्र सम्बन्धित सभाषद एवं ग्राम प्रधान के द्वारा निर्गत भी मान्य किया गया है। शीघ्र ही जनपद के विभिन्न विकास खण्डों मे एडिप एवं वयोश्री योजना के परीक्षण/चिन्हांकन शिविरों का आयोजन किया जाना भी प्रस्तावित है।

More Stories
निजी शिक्षण संस्थान में पुलिस व डाक्टरों की संयुक्त टीम का औचक निरीक्षण, रेन्डमली 115 छात्र/छात्राओं का ड्रग्स किट से किया मेडिकल टेस्ट
पेयजल, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य को पंचायत विकास योजनाओं में प्राथमिकता देने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए निर्देश
राजधानी देहरादून में 09 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे बजेगा भूकम्प का सायरन