गोपेश्वर (चमोली)।नंदानगर ब्लॉक के उस्तोली गांव के बुरांशी धार इलाके में भालुओं के आंतक से लोगों का जीना दूभर हो गया है। उस्तोली गांव के बुरांशीधार तोक में सड़क निर्माण में जुटे नेपाली मजदूर अपने बच्चों सहित काम कर रहे हैं। नजदीक में ही आंगनबाडी केंद्र भी है। इसके चलते भालुओं के आंतक से दहशत व्याप्त है। खेतीबाडी काम कर रहे लोगों पर भी खतरा मंडरा रहा है। उस्तोली ग्राम पंचायत इलाके में भालू ने दो कुत्तों को अधमरा कर दिया। शोर शराबे के चलते भालू भाग गए। इस मामले वन विभाग से गुहार लगाई गई किंतु कोई कार्रवाई न होने से लोग दहशत में हैं। ग्रामीणों ने सुरक्षा की पुख्ता इंतजाम करने पर जोर दिया है।

More Stories
निजी शिक्षण संस्थान में पुलिस व डाक्टरों की संयुक्त टीम का औचक निरीक्षण, रेन्डमली 115 छात्र/छात्राओं का ड्रग्स किट से किया मेडिकल टेस्ट
पेयजल, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य को पंचायत विकास योजनाओं में प्राथमिकता देने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए निर्देश
राजधानी देहरादून में 09 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे बजेगा भूकम्प का सायरन