गोपेश्वर (चमोली)। विश्व मात्स्यिकीय दिवस पर किसानों को मत्स्य पालन के जरिए आजीविका को बढ़ाने में जोर दिया गया। मत्स्य प्रक्षेत्र बैरागना में विश्व मात्स्यिकीय दिवस पर मत्स्य पालन से संबंधित योजनाओं को बढ़ा देने पर जोर दिया गया। सहायक निदेशक मत्स्य रितेश कुमार चंद तथा मत्स्य निरीक्षक दीपक कुमार ने ग्रामीणों को आजीविका बढ़ाने के लिए मत्स्य पालन को अपनाने की अपील की। उन्होनें सरकार द्वारा संचालित मत्स्य पालन से संबंधित योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभ उठाने पर बल दिया। इस दौरान ट्राउट फार्मिंग के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। बैरागना की प्रधान सृष्टि राणा ने कहा कि इस क्षेत्र में मत्स्य पालन की भरपूर संभावनाओं के चलते लोग आर्थिक दृष्टि से सशक्त हो रहे है। आगे भी इस दिशा में विभाग को काश्तकारों को प्रोत्साहित करना चाहिए। उनका कहना था कि मत्स्य पालन लोगों की आर्थिकी का बेहतर जरिया बन रहा है। इसलिए इसे अभियान के रूप में संचालित कर आजीविका संवर्द्धन को बढावा देना चाहिए।

More Stories
निजी शिक्षण संस्थान में पुलिस व डाक्टरों की संयुक्त टीम का औचक निरीक्षण, रेन्डमली 115 छात्र/छात्राओं का ड्रग्स किट से किया मेडिकल टेस्ट
पेयजल, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य को पंचायत विकास योजनाओं में प्राथमिकता देने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए निर्देश
राजधानी देहरादून में 09 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे बजेगा भूकम्प का सायरन