गोपेश्वर (चमोली)। सैन्य विभाग के लंबित प्रकरणों को लेकर जिलाधिकारी गौरव कुमार ने अधिकारियों को प्रकरणों को तत्काल निस्तारित किए जाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार में सैन्य विभाग की लंबित समस्याओं के संबंध में बैठक आहूत की गई। उपजिलाधिकारी जोशीमठ चन्द्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि औली मे सेना के नाम कुल 43.62 एकड़ भूमि दर्ज है जबकि सेना द्वारा कुल 96.82 एकड़ भूमि पर घेरबाड़ की गई है। जो जांच में राजस्व, पर्यटन एवं निजी काश्तकारों की भूमि पायी गई है। बताया कि ज्योतिर्मठ औली सड़क मार्ग में आशा मोड़ से तपोवन सड़क मार्ग की और एक लिंक रोड पर अनेकों स्थान पर गड्डे होंने के कारण वाहनों की आवाजाही में कठिनाई हो रही है। इसके निराकरण के लिए निर्माणदायी संस्था को कहा गया है। उन्होंने जिलाधिकारी को जानकारी दी कि एलएआरआर एक्ट2013 के तहत औली, माणा, ज्योतिर्मठ में भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई गतिमान है।
आईटीबीपी के अधिकारी ने बताया कि गेलडुग में निर्मित हैलीपैड के भूमि हस्तांतरण का प्रस्ताव जिला कार्यालय को भेजा गया है। उन्होंने फायरिंग रैंज की भूमि का उपयोग विस्तार आगामी 5 वर्षों के लिए बढ़ाये जानें का प्रस्ताव रखा। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी संबंधित भूमियों का संयुक्त निरीक्षण कर सीमांकन कर लिया जाए एवं तत्पश्चात भूमि अधिग्रहण एवं हस्तांरण की प्रक्रिया समय से पूर्ण करने के निर्देश दिये।
इस दौरानअपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश तथा ऑनलाइन वीसी के माध्यम से एसडीएम चमोली, एसडीएम जोशीमठ एवं आईटीबीपी के अधिकारी जुड़े रहे।

More Stories
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल की वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉक्टर पल्लवी कौल का सोफिया, बुल्गारिया में अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रेरक व्याख्यान
होली का त्योहार एकता, प्रेम, सद्भाव और भारत की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक – डॉ. नरेश बंसल
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सुपरस्पेशलिस्ट कंसलटेंट इंटरवेंशनल पेन फिजीशियन की सेवाएं शुरू, किसी भी गम्भीर बीमारी से होने वाले दर्द का उपचार उपलब्ध