मुंबई : महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव से पहले सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन में खटास साफ दिख रही है। बीजेपी और एकनाथ शिंदे की शिवसेना एक-दूसरे के नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल कर रहे हैं, जिससे दोनों दलों के बीच तल्खी बढ़ गई है।
इसी बीच शिवसेना कोटे के मंत्री दादा भूसे ने नंदुरबार में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे आज भी लोगों के दिलों पर राज करते हैं।
भूसे ने दावा किया, “आज भी अगर आप किसी से पूछें कि उनके दिल में सबसे प्रिय मुख्यमंत्री कौन हैं, तो जवाब मिलेगा – एकनाथ शिंदे। चिंता न करें, जो किस्मत में लिखा है, वो होकर रहेगा। बहुत जल्द हम एकनाथ शिंदे को फिर से महाराष्ट्र का नेतृत्व करते देखेंगे।”
उन्होंने शिंदे की तारीफ में कहा कि वे ऐसे मुख्यमंत्री थे जो दिन में 20-22 घंटे काम करते थे और देर रात तक लोगों से मिलते थे। यह बयान ऐसे समय में आया है जब महायुति के अंदर सीट बंटवारे और प्रत्याशियों को लेकर खींचतान चल रही है।

More Stories
मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में गूंजा विकसित उत्तराखंड का संकल्प, विद्यार्थियों ने साझा किए अपने सपने और सुझाव
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को हिन्दी दिवस की दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में आधारभूत ढांचा हुआ मजबूत, पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास, आवास विभाग की 63 परियोजनाओं का कार्य पूर्ण