गोपेश्वर (चमोली)। जिलासू तहसील में जन समस्याओ के निस्तारण के लिए आगामी दो दिसंबर को तहसील दिवस आयोजित किया जा रहा है। प्रभारी अधिकारी ने बताया कि जनता की शिकायतों/समस्याओं का स्थानीय स्तर पर निराकरण के लिए आगामी 2 दिसंबर को तहसील जिलासू में प्रातः 11 से अपराह्न 2 बजे तक जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को विभागीय योजनाओं की पूरी जानकारी के साथ तहसील दिवस में अनिवार्य रूप से स्वयं प्रतिभाग करने के निर्देश दिए है, ताकि जन समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया जा सके।

More Stories
एसपी निहारिका तोमर ने केदारनाथ यात्रा मार्ग का पैदल निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा, यात्रियों से सीधा संवाद कर लिया फीडबैक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
पहाड़ी क्षेत्रों में मलेरिया लगभग समाप्त, तराई के सीमित क्षेत्रों पर है फोकस – सचिव स्वास्थ्य सचिन कुर्वे
पोषण निगरानी ऐप : कुपोषण के समाधान के लिए डेटा का उपयोग