गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ हाइवे पर बिरही के पास एक कार और मोटर साइकिल की आमने सामने की भिडंत में मोटर साइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई है।
बीती रात कोे नंदानगर विकास खंड के रामणी गांव के कमल सिंह पुत्र रणजीत सिंह (27) और राहुल सिंह पुत्र भवान सिंह (28) निजमूला गांव से शादी समारोह से मोटर साइकिल (यूके 08 एवाई 6251) से अपने गांव को वापस लौट रहे थे कि अचानक बदरीनाथ हाईवे पर बिरही के पास उनकी स्विफ्ट डिजायर (यूके 07 टीई 2285) से जबरदस्त भिंडत हो गई। इसमें दोनों मोटर साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना कोतवाली चमोली को दी गई। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर घायलों को उपचार के जिला चिकित्सालय गोपेश्वर लाया गया। जहां दोनों घायलों ने दम तोड़ दिया।

More Stories
एसपी निहारिका तोमर ने केदारनाथ यात्रा मार्ग का पैदल निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा, यात्रियों से सीधा संवाद कर लिया फीडबैक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
पहाड़ी क्षेत्रों में मलेरिया लगभग समाप्त, तराई के सीमित क्षेत्रों पर है फोकस – सचिव स्वास्थ्य सचिन कुर्वे
पोषण निगरानी ऐप : कुपोषण के समाधान के लिए डेटा का उपयोग