पोखरी(चमोली)। पोखरी क्षेत्र में भालुओं को आंतक धमने का नाम नहीं ले रहा है। इससे ग्रामीणों में दहशत का महौल बना हुआ है। गोदली तोक में गत रात्रि को भालु ने आटा चक्की में तोड़ फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया है।
ग्रामीण दिगम्बर सिंह नेगी ने बताया कि शनिवार सुबह जब वह अपनी चक्की में पहुंचे तो दरवाजा टूटा हुआ मिला और अंदर रखी चक्की पूरी तरह तहस-नहस पड़ी थी। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई है। केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग नागनाथ रेंज के वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर नेगी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि वन कर्मियों की टीम को गोदली भेजा गया है। लोगों से अपील की है कि सर्तकता बरतें।

More Stories
मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून ने लंबे समय से बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए आंखों की पूरी देखभाल की जरूरत पर दिया जोर
बजाज फाइनेंस ने फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में 40 बेसिस पॉइंट्स तक की बढ़ोतरी की; वरिष्ठ नागरिक सालाना कमा सकते हैं 8.15% तक ब्याज; रिन्यूअल पर मिलेगा सालाना 0.10% अतिरिक्त ब्याज
जिला प्रशासन की पहल से सेवा संकल्प अभियान के तहत 1611 बुजुर्गों को मिला सामाजिक सुरक्षा कवच; नवम्बर माह से मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन