पौड़ी गढ़वाल। गोवा के एक नाइट क्लब में लगी भीषण आग ने पाबौ ब्लॉक के छानी गांव के 31 वर्षीय सुमित नेगी की जिंदगी छीन ली। सुमित अपने पीछे माता-पिता, पत्नी और महज 8 महीने की मासूम बेटी को रोता-बिलखता छोड़ गए। हादसे की खबर रविवार देर शाम गांव पहुंचते ही मातम पसर गया।
सुमित पिछले तीन महीने से गोवा के होटल में नौकरी कर रहे थे और परिवार की पूरी जिम्मेदारी उनके कंधों पर थी। इस त्रासदी में उत्तराखंड के चार अन्य युवक जितेंद्र सिंह, मनीष सिंह, सतीश सिंह और सुरेंद्र सिंह भी जिंदगी की जंग हार गए। ये सभी नाइट क्लब में कर्मचारी थे। हादसे में दिल्ली से घूमने गए चार पर्यटकों समेत कुल 9 लोगों की मौत हुई।
परिजनों और ग्रामीणों के लगातार प्रयास और राज्य सरकार की पहल से सुमित का पार्थिव शरीर गोवा से दिल्ली विमान से और फिर एम्बुलेंस से हरिद्वार लाया गया। हरिद्वार में ही पूरे विधि-विधान से उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। तीन भाइयों में सबसे छोटे और परिवार के चहेते सुमित के जाने से घर और गांव में गम का माहौल है। गांव वाले कह रहे हैं, “हमारा बेटा चला गया, अब उसकी आठ महीने की बेटी बाप के बिना बड़ी होगी।

More Stories
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल की वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉक्टर पल्लवी कौल का सोफिया, बुल्गारिया में अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रेरक व्याख्यान
होली का त्योहार एकता, प्रेम, सद्भाव और भारत की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक – डॉ. नरेश बंसल
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सुपरस्पेशलिस्ट कंसलटेंट इंटरवेंशनल पेन फिजीशियन की सेवाएं शुरू, किसी भी गम्भीर बीमारी से होने वाले दर्द का उपचार उपलब्ध