नैनीताल : कल देर रात रामगढ़-गागर मार्ग (जिला नैनीताल) पर एक महिंद्रा XUV-700 (रजिस्ट्रेशन नं. UP14FK-1616) अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। कार में कुल 8 लोग सवार थे, जो सभी गाजियाबाद के एक ही परिवार के सदस्य थे। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
मृतक
- सचिन चौधरी (32 वर्ष), पुत्र विजेंद्र चौधरी – चालक थे, अस्पताल में उपचार के दौरान मौत
- लक्ष्य (12 वर्ष), पुत्र विकास – मौके पर ही मौत
घायल (सभी का इलाज सुशीला तिवारी अस्पताल में जारी)
- नितिन चौधरी (32 वर्ष)
- रुचि चौधरी (39 वर्ष)
- निष्ठा (14 वर्ष), पुत्री विकास
- शामा (8 वर्ष), पुत्री नितिन
- कंचन (26 वर्ष), पत्नी नितिन
- लव (11 वर्ष), पुत्र विकास
सभी घायल-मृतक गाजियाबाद के शिवपुरी सेक्टर-9, न्यू विजय नगर, लॉट नं. 05 के निवासी हैं। राहत एवं बचाव कार्य सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक प्रकाश मेहरा के नेतृत्व में पुलिस बल, SDRF टीम और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद सभी को खाई से बाहर निकाला गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और अंधेरे में मोड़ पर वाहन अनियंत्रित होने की बात सामने आई है। परिजनों में कोहराम मच गया है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी देहरादून के ऐतिहासिक झंडा मेला की शुभकामनाएं
श्री दरबार साहिब में गुरु मंत्र पाकर धन्य धन्य हुई गुरु की प्यारी संगतें, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज रविवार सुबह करेंगे विशेष पूजा अर्चना
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख, सहस्त्रधारा रोड व एकता विहार में अवैध निर्माण किया गया सील, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा – प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ अपनाई जा रही है जीरो टॉलरेंस की नीति