देहरादून : जिला प्रशासन ने स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय से संबद्ध सुभारती मेडिकल कॉलेज के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 87.50 करोड़ रुपये की बकाया राशि वसूलने के लिए रिकवरी वारंट जारी किया है। यह राशि छह वर्षों तक लगभग 300 छात्रों से पूर्ण शुल्क वसूलने के बावजूद कॉलेज में आवश्यक संरचना और सुविधाओं के अभाव में छात्रों को रखने से हुई राजस्व हानि के मद में है।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनता के धन की लूट किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन राजस्व वसूली के लिए हर हद तक जाएगा। चिकित्सा शिक्षा निदेशक ने भी पूर्ण वसूली के लिए जिलाधिकारी से सिफारिश की है।
सूत्रों के अनुसार, अगले कुछ दिनों में कॉलेज के बैंक खातों को सीज करने और संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जा सकती है। जिलाधिकारी ने सुभारती समूह से बकाया राजस्व की शीघ्र वसूली सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं।
राजस्व हानि को अस्वीकार्य बताते हुए जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने तहसील क्षेत्रों में छोटे-बड़े सभी बकायेदारों की विस्तृत सूची तैयार करने के आदेश दिए हैं। साथ ही, तहसीलों से वसूली की दैनिक प्रगति रिपोर्ट तलब की गई है। प्रशासन ने विशेष अभियान चलाकर बकाया राशि वसूलने का फैसला लिया है।

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी देहरादून के ऐतिहासिक झंडा मेला की शुभकामनाएं
श्री दरबार साहिब में गुरु मंत्र पाकर धन्य धन्य हुई गुरु की प्यारी संगतें, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज रविवार सुबह करेंगे विशेष पूजा अर्चना
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख, सहस्त्रधारा रोड व एकता विहार में अवैध निर्माण किया गया सील, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा – प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ अपनाई जा रही है जीरो टॉलरेंस की नीति