गोपेश्वर (चमोली)। गैरसैण ब्लॉक की खनसर घाटी में दिनदहाड़े भालू विचरण करते दिखाई दे रहे है। इससे लोगों की मुश्किलें भी बढ़ती जा रही है। चमोली जिले के अन्य इलाकों की तरह खनसर घाटी में भी भालुओं ने दस्तक दे दी है। खनसर घाटी के दयाल सिंह पुंडीर का कहना है कि कुछ दिन पहले कुशरानी मल्ली में सड़क में बारात की टैक्सी के आगे दो भालू दिखाई दिए। इसके बाद माईथान बाजार के निकट भी भालू देखा गया। अन्य गांवों में भी इसी तरह भालुओं की दस्तक बनी हुई है। सांय ढलते ही जानवरों की आवाज सुनाई दे रही है। इसके चलते लोग दहशत के मारे घरों के भीतर घुस जा रहे हैं। इसी तरह बाघों का भी आंतक बना हुआ है। कई कुत्तों और बकरियों को बाघ निवाला बना चुका हैं। उन्होंने वन विभाग से गश्त लगाने की मांग की है।

More Stories
माँ पीताम्बरा बगलामुखी की छांव में शक्ति का उत्सव, माजरी माफी से बनखंडी तक गूंजा जयकारा, भंडारे में उमड़ा आस्था का सैलाब
एसपी निहारिका तोमर ने केदारनाथ यात्रा मार्ग का पैदल निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा, यात्रियों से सीधा संवाद कर लिया फीडबैक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
पहाड़ी क्षेत्रों में मलेरिया लगभग समाप्त, तराई के सीमित क्षेत्रों पर है फोकस – सचिव स्वास्थ्य सचिन कुर्वे