गैरसैंण। विकासखंड गैरसैंण की न्याय पंचायत मैहलचौरी में शुक्रवार को “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी आर.के. पाण्डेय ने की। इस दौरान कुल 134 लाभार्थियों ने विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाया।
खेल मैदान में आयोजित इस शिविर में चिकित्सा, राजस्व, समाज कल्याण, पशुपालन सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहां ग्रामीणों की कुल 36 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष को शीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभागों को अग्रसारित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल तथा बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने सरकार की इस पहल को आमजन के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लोगों तक पहुंच रहा है, जिससे आम जनता को बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख दुर्गा देवी, जिला पंचायत सदस्य सुरेश बिष्ट, खंड विकास अधिकारी पवन कंडारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

More Stories
एसआईआर कार्य में पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ करें नोटिसों की सुनवाईः डीएम
देहरादून में व्यवस्था सुधारने की बड़ी पहलः टास्क फोर्स गठित, दैनिक रिपोर्ट के आधार पर होगा समाधान 36 दिन से अधिक लंबित शिकायतों पर अधिकारियों को चेतावनी
मिलावट-जमाखोरी पर चला सीएम धामी का चाबुक, प्रदेशभर में छापेमारी हुई तेज, डीएम को एक सप्ताह का अभियान चलाने के निर्देश; मंडलायुक्त करेंगे मॉनिटरिंग