नारायणबगड़। चमोली जिले के नारायणबगड़ ब्लॉक में परखाल पुल पर 20 जनवरी तक अभी सिर्फ दुपहिया वाहन ही आवाजाही कर सकेंगे, यहां लोनिवि थराली की ओर से मोटर पुल की लोड टेस्टिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है। परीक्षण के दौरान पुल पर चार लोडेट डंपर खड़े किए गए हैं। लोड टेस्टिंग के लिए यहां बीते शनिवार से पुल पर वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से रोक दिया गया है।
फिलहाल पुल से केवल दोपहिया वाहन और पैदल यात्रियों को ही आवाजाही की अनुमति दी गई है। सहायक अभियंता बबीता आर्य ने बताया कि 20 जनवरी तक पुल की भार क्षमता का मापन कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा, जिसके बाद 21 जनवरी से पुल पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पुनः शुरू कर दी जाएगी। इस अवधि में वैकल्पिक मार्ग के रूप में नलगांव–कफारतीर मोटर मार्ग का उपयोग किया जा सकता है।

More Stories
सीएम धामी का बड़ा विकास पैकेज; सड़क, पुल, भवन और धार्मिक स्थलों के निर्माण को करोड़ों की मंजूरी
काशीपुर में सीएम धामी का बयान, तथ्यों और प्रमाणों के साथ जनता के सामने रखेंगे विपक्ष के सवालों का जवाब
उत्तराखंड में विकास और स्वास्थ्य सेवाओं को रफ्तार, मुख्यमंत्री धामी ने 218 करोड़ की दी वित्तीय स्वीकृति