चमोली । जहाँ हिमालय की ऊँची चोटियों को वर्तमान में बर्फ की सफेद चादर से ढका होना चाहिए था, वहां आज आग की लपटें तांडव मचा रही हैं। विश्व प्रसिद्ध नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के अंतर्गत तपोवन और हेलंग रेंज के कई वन क्षेत्रों में भीषण आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे पूरी घाटी धुएं के गुबार में समा गई है। लगातार धधक रहे जंगलों ने न केवल पारिस्थितिकी तंत्र को खतरे में डाल दिया है, बल्कि स्थानीय निवासियों के लिए भी सांस लेना दूभर कर दिया है। वन विभाग की टीमें दुर्गम क्षेत्रों में आग पर काबू पाने का भरसक प्रयास कर रही हैं, लेकिन ऊँचाई वाले क्षेत्रों में चल रही तेज हवाएं और घना धुआं उनके अभियान में बड़ी बाधा बन रहे हैं। धुआं इतना गहरा है कि दूर-दूर तक दृश्यता कम हो गई है, जिससे चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल है।

More Stories
बिना मानचित्र स्वीकृति या निर्धारित मानकों का पालन किए बिना किसी भी प्रकार का निर्माण करना पूरी तरह अवैध – बंशीधर तिवारी
भराड़ीसैण में कांग्रेस का विधानसभा घेराव, बैरियर तोड़े, पुलिस से हुई तीखी झड़प
श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की बजट बैठक : 121 करोड़ से अधिक का बजट पारित, गैर-सनातनियों के प्रवेश पर रोक लगाने का प्रस्ताव स्वीकृत