रुद्रप्रयाग। जनपद के रैतोली–नरकोटा मार्ग पर शनिवार देर शाम एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। सीमेंट से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम उपनिरीक्षक आशीष डिमरी के नेतृत्व में रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची।
घटनास्थल पर एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमों ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चलाया। खाई में ट्रक के परखच्चे उड़ चुके थे। इस हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। अंधेरे और विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक के शव को खाई से बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया। शव को शिनाख्त के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

More Stories
सीएम धामी का बड़ा विकास पैकेज; सड़क, पुल, भवन और धार्मिक स्थलों के निर्माण को करोड़ों की मंजूरी
काशीपुर में सीएम धामी का बयान, तथ्यों और प्रमाणों के साथ जनता के सामने रखेंगे विपक्ष के सवालों का जवाब
उत्तराखंड में विकास और स्वास्थ्य सेवाओं को रफ्तार, मुख्यमंत्री धामी ने 218 करोड़ की दी वित्तीय स्वीकृति