गोपेश्वर (चमोली)। गोपेश्वर-चमोली मोटर मार्ग पर पोखरी बैंड के समीप मंगलवार की दोपहर को एक निजी स्कूल बस की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार पोखरी बैंड के पास बस संख्या यूके 11पीए 0203 की चपेट में स्कूटी आ गई थी इससे स्कूटी सवार रामपुरा कोठियालसैण निवासी मंजू देवी पत्नी भरत सिंह नेगी गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने महिला को जिला अस्पताल पहुंचा। जहां पर चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
बताया जा रहा है कि जिस बस की चपेट में आने से महिला की मौत हुई है। वह बस एक निजी स्कूल की थी। बस कोठियालसैण स्कूल से गोपेश्वर की ओर से आ रही थी और महिला भी कोठियालसैण से गोपेश्वर की ओर आ रही थी। पोखरी बैंड के पास महिला बस की चपेट में आ गई। जिससे यह हादसा हो गया। पुलिस ने बस चालक लोअर बाजार चमोली निवासी आलम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

More Stories
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए खोला खजाना, SASCI योजना के तहत कुल 2355 करोड़ रुपए स्वीकृत
भारत के प्रथम गांव माणा में गूंजा साहस का जज्बा, सफल रहा माणा पास चैलेंज, 5600 मीटर की ऊंचाई पर दौड़े 88 प्रतिभागी
उत्तराखंड ने भारत के पहले एस्ट्रो टूर गाइड ट्रेनिंग प्रोग्राम के सफल समापन का जश्न मनाया, जिससे 400 से ज़्यादा युवाओं को मिली मदद