चमोली : जनपद के पौराणिक और ऐतिहासिक तीर्थ बैरासकुंड में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आयोजित होने वाले भव्य मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी सिलसिले में जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य महेंद्र नेगी और पूर्व प्रधान (मटई) प्रभात पुरोहित समेत क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उन्हें इस धार्मिक उत्सव में सम्मिलित होने का सप्रेम निमंत्रण दिया। जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को मेले की ऐतिहासिक महत्ता और जनभावनाओं से अवगत कराया। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश के मुखिया की उपस्थिति से इस प्राचीन सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय फलक पर नई पहचान मिलेगी और क्षेत्र में पर्यटन व विकास की संभावनाओं को नया विस्तार प्राप्त होगा।

More Stories
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए खोला खजाना, SASCI योजना के तहत कुल 2355 करोड़ रुपए स्वीकृत
भारत के प्रथम गांव माणा में गूंजा साहस का जज्बा, सफल रहा माणा पास चैलेंज, 5600 मीटर की ऊंचाई पर दौड़े 88 प्रतिभागी
उत्तराखंड ने भारत के पहले एस्ट्रो टूर गाइड ट्रेनिंग प्रोग्राम के सफल समापन का जश्न मनाया, जिससे 400 से ज़्यादा युवाओं को मिली मदद