ज्योर्तिमठ। नगर पालिका परिषद जोशीमठ के सभासदों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित कर वर्ष 2023 की भू-धंसाव आपदा के बाद से परिवार रजिस्टर के संशोधन और नवीनीकरण पर लगी रोक को तत्काल हटाने की पुरजोर मांग की है। सभासदों ने अवगत कराया कि तत्कालीन जिलाधिकारी द्वारा 16 जनवरी 2023 को जारी आदेश संख्या-220 के कारण वर्तमान में संयुक्त परिवारों से अलग हुए नए परिवारों को परिवार प्रमाण पत्र निर्गत नहीं हो पा रहे हैं। इस प्रतिबंध के चलते क्षेत्र के अनेक परिवार महत्वपूर्ण शासकीय योजनाओं और अन्य आवश्यक प्रमाण पत्रों के लाभ से वंचित हो रहे हैं, जिससे स्थानीय जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन सौंपने वालों में सभासद सुशील पवार, सुनील कुमार, प्रदीप भट्ट, प्रवेश डिमरी, सौरभ राणा और जयदीप मन्द्रवाल प्रमुख रूप से शामिल रहे, जिन्होंने शासन से जनहित में इस रोक को शीघ्र समाप्त कर आम जनमानस को राहत देने का अनुरोध किया है।

More Stories
राजपुर रोड के वीआईपी इलाके में एमडीडीए का बड़ा प्रहार, तीन अवैध डुप्लेक्स सील, नक्शा स्वीकृत कराए बिना चल रहा था निर्माण, हुई कार्रवाई
निदेशालय स्तर पर भी होगा बीमार शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण – डाॅ. धन सिंह रावत
हरिद्वार में खुला उत्तराखंड का पहला “हिलांस” रिटेल आउटलेट, महिला समूहों के उत्पादों को मिलेगा स्थायी बाजार