रूद्रप्रयाग। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य व श्री केदारनाथ मंदिर के पंडा समाज प्रमुख श्रीनिवास पोस्ती नहीं रहे। उनके निधन पर तमाम लोगों ने गहरा दुख जताते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताई है।
दरअसल श्रीनिवास पोस्ती जीवन पर्यंत भगवान केदारनाथ की भक्ति में लीन रहे। पंडा समाज के प्रमुख रहने के चलते उन्होंने हकहकूकधारियों के हितों को सुरक्षित रखने के लिए जोरदार प्रयास किए। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य के रूप में भी उन्होंने बीकेटीसी को अपनी अमूल्य सेवाएं दी। उनका निधन ऐसे वक्त पर हुआ है जब रविवार को भगवान केदारनाथ के कपाट खुलने का मुहूर्त निकल रहा था। एक तरह से श्रीनिवास पोस्ती केदारनाथ धाम के पर्याय बन कर रह गए थे। उनका असामयिक निधन अब लोगों को भविष्य में खलता रहेगा। सामाजिक तौर पर भी उन्होंने एक अपनी विशिष्ठ पहचान बना ली थी। इसके चलते ही केदारनाथ धाम का नाम आते ही लोग श्रीनिवास पोस्ती को भी याद किया करते थे।
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, पूर्व अध्यक्ष अजेंद्र अजय, उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती व किशोर पंवार, पूर्व सदस्य वीरेंद्र असवाल, बीकेटीसी कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष वृजेश बिष्ट, मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल आदि ने उनके निधन को दुखदायी बताते हुए मंदिर समिति को दी गई सेवाओं पर भावपूर्ण श्रद्धाजंलि अर्पित की। कहा कि सामाजिक सरोकारों से जुड़े श्रीनिवास पोस्ती का जीवन भगवान बद्रीकेदार की सेवा को समर्पित रहा। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है।

More Stories
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में राज्य आपदा मोचन निधि एवं राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि मद के अन्तर्गत प्राप्त प्रस्तावों के अनुमोदन के लिए राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बाह्य सहायतित योजनाओं के लिए आगामी वर्षों की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार : धामी सरकार का जनसेवा अभियान बना सुशासन का सशक्त मॉडल