चमोली । सीमांत क्षेत्र मलारी के सिविल क्षेत्र में स्थित गौचरण भूमि में अचानक भीषण आग लग गई, जिसे बुझाने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास जारी हैं। आर्मी कैंप के समीप लगी इस आग की सूचना मिलते ही सुराईथोटा टीम के 5 सदस्यों के नेतृत्व में राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।
इस चुनौतीपूर्ण अभियान में भारतीय सेना के जवानों ने भी अपनी मुस्तैदी दिखाते हुए मोर्चा संभाला है। टीम और जवानों के साझा प्रयासों से गौचरण भूमि के एक बड़े हिस्से (एक छोर) की आग को सफलतापूर्वक बुझा दिया गया है।
फिलहाल, दूसरे हिस्से में धधक रही आग पर काबू पाने की कोशिशें तेज कर दी गई हैं, और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही पूरी तरह से स्थिति को नियंत्रित कर लिया जाएगा। सेना और स्थानीय टीम की इस त्वरित कार्रवाई से बड़े नुकसान को टालने में मदद मिली है। नंदा देवी वन प्रभाग के वन क्षेत्र अधिकारी गौरव नेगी ने बताया कि जैसी ही जंगल में आग लगने की सूचना टीम को मिली मौके पर आग बुझाने का काम शुरू किया गया उन्होंने बताया कि जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा।

More Stories
यात्रा मार्ग पर स्वच्छ और शुद्ध भोजन के लिए व्यापक तैयारी, खाद्य संरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग ने हरित चारधाम यात्रा थीम पर शुरू किया अभियान
नारी शक्ति वंदन विधेयकों पर सियासत तेज, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने विपक्ष पर साधा निशाना, महिलाओं के राजनीतिक अधिकारों से जुड़े विधेयक गिरने पर जताई नाराजगी, कहा – यह करोड़ों महिलाओं के साथ अन्याय
जोगियाणा को वेलनेस डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में कार्य तेज, डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने आयुर्वेद विलेज के निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश