गोपेश्वर (चमोली)। आगामी नौ मार्च से शुरू होने जा रहे विधानसभा के बजट सत्र को लेकर भारी माल वाहक वाहनों की आवाजाही पर गैरसैण क्षेत्र में प्रतिबंध लगा दिया गया है। चमोली के पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार के अनुसार नौ से 13 मार्च तक ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैण (भराडीसैण) में विधानसभा का बजट सत्र संचालित होने जा रहा है। इस दौरान वीआईपी मूवमेंट के साथ ही अधिकारियों तथा कर्मचारियों की आवाजाही होगी। इसके चलते गैरसैण क्षेत्र जाम की स्थिति पैदा न होने देने के लिए भारी मालवाहक वाहनों की आवाजाही को प्रतिबंधित किया गया है। उन्होंने बताया कि गैरसैण क्षेत्र में प्रातः सात से रात्रि आठ बजे तक भारी मालवाहक वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। इसके चलते कर्णप्रयाग-सिमली-ग्वालदम होते हुए मालवाहक वाहन कुमाऊं और गढ़वाल में आवाजाही करेंगे। गैरसैण क्षेत्र में छोटे मालवाहक वाहन रात्रि आठ बजे बाद और सुबह सात बजे तक आवाजाही करने को स्वतंत्र रहेंगे। उन्होंने सभी मालवाहक वाहनों के स्वामियों से सत्र के दौरान आवाजाही को सुचारू रखने के लिए सहयोग की अपील की है।

More Stories
सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौन्दर्यकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक, नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमलताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार
डीएम प्रशांत आर्य ने फॉर्मर रजिस्ट्री की धीमी प्रगति पर जताई कड़ी नाराजगी; कृषि विभाग के कार्मिकों के वेतन आहरण पर रोक लगाने के दिए निर्देश
हरिद्वार यूनिवर्सिटी में “फार्मा अन्वेषण” का आयोजन, छात्रों के मॉडल और प्रोजेक्ट ने बटोरी सराहना, मुख्य अतिथि ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन