गोपेश्वर (चमोली)। जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराते हुए सभी प्रकार की सर्जरी की सुविधा भी उपलब्ध हो गई है। जिला चिकित्सालय में आमजन को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की कवायद के बीच विशेषज्ञ चिकित्सकों की ओर से विभिन्न प्रकार की सर्जरी को सफलता पूर्वक अंजाम दिया जा रहा है। इसके चलते अब मरीजों को उपचार के लिए अन्य जनपदों के अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। जिला चिकित्सालय में दूरबीन (लैप्रोस्कोपिक) विधि से पित्त की थैली, अपेंडिक्स, हर्निया, हाइड्रोसील, सिस्ट एवं बच्चेदानी से संबंधित सर्जरी की जा रही है। इसके अतिरिक्त ट्रॉमा सर्जरी, घुटना प्रत्यारोपण, कूल्हा प्रत्यारोपण, कान के पर्दे का ऑपरेशन, बच्चों की सर्जरी, दंत सर्जरी तथा नेत्रों में मोतियाबिंद के ऑपरेशन सहित अन्य सामान्य एवं आवश्यक सर्जरी भी नियमित रूप से की जा रही हैं।
प्रभारी प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. पवन पाल ने बताया कि अस्पताल में आधुनिक उपकरणों एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता के कारण मरीजों को सुरक्षित एवं प्रभावी उपचार मिल रहा है। बताया कि इस दौरान जोशीमठ, दशोली, नंदानगर, देवाल, थराली एवं नारायणबगड़ समेत विभिन्न दुर्गम ग्रामीण क्षेत्रों से मरीज उपचार के लिए गोपेश्वर आ रहे हैं। मरीजों को अब सर्जरी की बेहतर सुविधा मिल रही है। सरकारी अस्पताल में मरीजों को अटल आयुष्मान योजना के तहत निशुल्क कैशलेस उपचार की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि अब विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती के चलते मरीजों को परेशानी नहीं होगी। इसके चलते अब मरीजों को गोपेश्वर में ही सर्जरी की बेहतर सुविधा भी मिलने लगी है।

More Stories
ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, मनीराम मार्ग का भवन सील, स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप नहीं हो रहा था निर्माण, शिकायत के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर रोका काम
यह बजट प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करने के साथ उत्तराखंड को देश में अग्रणी बनाने का रोडमैप – डॉ. नरेश बंसल
टिहरी झील महोत्सव : काइट फेस्टिवल में आसमान में उड़ी रंग-बिरंगी पतंगें, रिवर राफ्टिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को दिए पुरस्कार