नैनीताल। नैनीताल जिले की हल्द्वानी तहसील में कुछ समय पहले नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के द्वारा औचक छापा मारा गया था, जिसमें सरकारी राजस्व अभिलेखों का काम करते दो निजी व्यक्ति कार्यालय में पाये गये थे।
उक्त मामले में जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल के द्वारा दो रजिस्ट्रार कानूनगो को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए पूरे मामले की जाँच बैठा दी थी। जाँच रिपोर्ट में सरकारी राजस्व अभिलेखों में दो गैर सरकारी व्यक्तियों द्वारा कार्य किये जाने की पुष्टि के बाद रजिस्ट्रार कानूनगो भूपेश चंद्र और अर्जुन सिंह बिष्ट को अपने पद से जुड़े वैधानिक दायित्व निजी एवं अनधिकृत व्यक्तियों से कराने के कारण जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल द्वारा दोनों रजिस्ट्रार कानूनगो भूपेश चंद्र और अर्जुन सिंह बिष्ट को पटवारी के पद पर पदावनत कर दिया है।
जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल शुरू से ही अपनी कड़क मिज़ाजी के लिए जाने जाते रहे हैं। कोटद्वार मोटर नगर प्रकरण में उनकी जाँच ने मामले का रुख ही मोड दिया है। अभी कुछ समय पहले ही नैनीताल जिले की दो भूमियों को शासन में निहित करने के आदेश ने भी भू माफियाओं की नींद उड़ा दी थी।

More Stories
एसआईआर कार्य में पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ करें नोटिसों की सुनवाईः डीएम
देहरादून में व्यवस्था सुधारने की बड़ी पहलः टास्क फोर्स गठित, दैनिक रिपोर्ट के आधार पर होगा समाधान 36 दिन से अधिक लंबित शिकायतों पर अधिकारियों को चेतावनी
मिलावट-जमाखोरी पर चला सीएम धामी का चाबुक, प्रदेशभर में छापेमारी हुई तेज, डीएम को एक सप्ताह का अभियान चलाने के निर्देश; मंडलायुक्त करेंगे मॉनिटरिंग