गोपेश्वर (चमोली)। भराड़ीसैण में विधानसभा के बजट सत्र को लेकर पुलिस बल की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। चमोली के पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने बताया कि बजट सत्र के दौरान चार अपर पुलिस अधीक्षक तैनात रहेंगे। इसी तरह 10 पुलिस उपाधीक्षक, 44 प्रभारी निरीक्षक/थाना प्रभारी, 90 उप निरीक्षक/अपर उप निरीक्षक, 32 महिला उप निरीक्षक, 434 मुख्य आरक्षी/आरक्षी, 60 महिला आरक्षी, 38 यातायात पुलिस, 120 होमगार्डों की तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि पीएसी, एटीएस, एसडीआरएफ, बीडीएस तथा हाॅक टीम भी सत्र के दौरान भराड़ीसैण क्षेत्र में तैनात रहेगी।

More Stories
लोक संस्कृति को जीवंत रखते हैंnडांडिया और गरबा जैसे आयोजन: मुख्यमंत्री
सीएम धामी का बड़ा विकास पैकेज; सड़क, पुल, भवन और धार्मिक स्थलों के निर्माण को करोड़ों की मंजूरी
काशीपुर में सीएम धामी का बयान, तथ्यों और प्रमाणों के साथ जनता के सामने रखेंगे विपक्ष के सवालों का जवाब