चमोली। सीमांत जिले चमोली में भारी बारिश के बाद पहाड़ों के दरकने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग गोविंद घाट के पास पिनोला नामक स्थान पर बड़े-बड़े पत्थर आने से पूरी तरह बंद है, वहीं नीति-मलारी राष्ट्रीय राजमार्ग भी स्योन/सालधर के पास भूस्खलन के कारण बाधित हो गया है। इन मुख्य मार्गों के बंद होने से घाटी के दर्जनों गांवों का संपर्क तहसील मुख्यालय से कट गया है, जिससे स्थानीय निवासियों और यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जोशीमठ के उपजिला अधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि मार्ग को सुचारू करने के लिए बीआरओ (BRO) को युद्धस्तर पर कार्य करने और जल्द से जल्द सड़क खोलने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

More Stories
19 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा, अब तक हो चुके 10 लाख पंजीकरण
चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रेस्टोरेंट में पहुंच लिया गैस आपूर्ति का जायजा, गैस आपूर्ति सुचारू रखने के लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हर संभव प्रयास कर रही है सरकार