कोटद्वार : पुलिस टीम को 21 मार्च 2026 को रात्रि गश्त के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि आम पड़ाव क्षेत्र में कुछ युवक सड़क पर डीजे लगाकर तेज शोर-शराबा कर रहे हैं, जिससे आमजन को असुविधा हो रही है। इस सूचना पर जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवकों को समझाने का प्रयास किया गया। इस दौरान दो युवक – मोहम्मद शाहिद एवं मोहम्मद आकिब उर्फ गबरू – पुलिस टीम के साथ वाद-विवाद करते हुए अभद्र व्यवहार करने लगे तथा आक्रामक रुख अपनाते हुए पुलिस टीम पर हमला कर दिया, साथ ही इस दौरान उनके द्वारा सरकारी वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मौके पर मोहम्मद शाहिद को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका भाई मोहम्मद आकिब उर्फ गबरू अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया था।
घटना के संबंध में कोतवाली कोटद्वार पर मु0अ0सं0- 65/2026, धारा- 109, 132, 353, 351, 352(2) बीएनएस एवं धारा 03 उत्तराखण्ड लोक सम्पत्ति निवारण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार दबिश दी गई एवं संभावित स्थानों पर तलाश की गई, जिसके परिणामस्वरूप मोहम्मद आकिब उर्फ गबरू को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस टीम द्वारा मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।

More Stories
स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाई देने के लिए प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ और राज्य सरकार एकजुट, संघ के अध्यक्ष डॉ कुंवर बोले – बेहतर समन्वय से ही मजबूत होगी प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार वर्ष के कार्यकाल पर दी राज्य सरकार को बधाई, 04 साल में विकास और सुशासन की नई पहचान बना उत्तराखंड
धामी सरकार के चार वर्ष ऐतिहासिक, प्रदेश ने विकास के नए आयाम किए स्थापित – सांसद डॉ. नरेश बंसल