ज्योतिर्मठ : सीमांत क्षेत्र ज्योतिर्मठ की होनहार खिलाड़ी अश्मिता शाह ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए देवभूमि का नाम रोशन किया है। मैंगलोर, कर्नाटक में आयोजित सीनियर क्लासिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में अश्मिता ने -57 किलोग्राम ओपन कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे देश में चौथी रैंक (4th Rank) हासिल की है। अश्मिता, नगर पालिका अध्यक्ष ज्योतिर्मठ श्रीमती देवेश्वरी शाह की पुत्री हैं। बेटी की इस बड़ी उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि अश्मिता के कड़े परिश्रम और समर्पण ने आज पूरे नगर क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।
अश्मिता की इस कामयाबी पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अनूप नेगी, नगर पालिका सभासद जयदीप मंद्रवाल और दीपक शाह सहित कई जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई दी है। स्थानीय नेताओं ने अश्मिता के प्रयासों को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक और गौरवपूर्ण बताया। खेल जगत से जुड़ी इस बड़ी सफलता के बाद ज्योतिर्मठ में जश्न का माहौल है और सभी ने अश्मिता के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

More Stories
राज्यपाल ने पौड़ी में जिला अस्पताल का निरीक्षण किया, आधुनिक जिला पुस्तकालय का किया लोकार्पण
राज्यपाल को पौड़ी पुलिस की शानदार सलामी, गार्द के अनुशासन और टर्नआउट की सराहना
उत्तराखंड में शिक्षकों के वार्षिक ट्रांसफर और प्रमोशन पर सरकार सख्त, प्रक्रिया जल्द होगी शुरू