जोशीमठ। स्वच्छ भारत मिशन को साकार करते हुए नगर पालिका जोशीमठ ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। नगर के मुख्य प्रवेश द्वार जोगी धारा के समीप वर्षों से डंप किए जा रहे कूड़े के ढेर को पूरी तरह हटाकर पालिका ने शहर को दुर्गंध और गंदगी से निजात दिला दी है। अब कूड़ा निस्तारण के लिए गौरंग (विष्णु प्रयाग पैदल मार्ग) के पास एक अत्याधुनिक डंपिंग जोन स्थापित किया गया है, जहाँ न केवल कूड़ा एकत्र होगा, बल्कि आधुनिक मशीनों के माध्यम से उसके वैज्ञानिक निस्तारण और पृथकीकरण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इस पहल से न केवल पर्यावरण संरक्षण हो रहा है, बल्कि पालिका कूड़े के प्रबंधन से आय भी अर्जित कर रही है। अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित ने इसे भविष्य की वैज्ञानिक कार्ययोजना का हिस्सा बताया, वहीं पालिका अध्यक्ष श्रीमती देवेश्वरी साह ने इसे नगर के विकास और स्वच्छता के संकल्प की ओर एक ‘ऐतिहासिक कदम’ करार दिया है।

More Stories
एसआईआर कार्य में पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ करें नोटिसों की सुनवाईः डीएम
देहरादून में व्यवस्था सुधारने की बड़ी पहलः टास्क फोर्स गठित, दैनिक रिपोर्ट के आधार पर होगा समाधान 36 दिन से अधिक लंबित शिकायतों पर अधिकारियों को चेतावनी
मिलावट-जमाखोरी पर चला सीएम धामी का चाबुक, प्रदेशभर में छापेमारी हुई तेज, डीएम को एक सप्ताह का अभियान चलाने के निर्देश; मंडलायुक्त करेंगे मॉनिटरिंग