देहरादून : उत्तराखण्ड में चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में हेलीकॉप्टर सेवाओं की ऑनलाइन बुकिंग 10 अप्रैल से शुरू की जाएगी। यात्री अपनी सीटें केवल आधिकारिक पोर्टल heliyatra.irctc.co.in के माध्यम से बुक कर सकेंगे, जिसका संचालन IRCTC द्वारा किया जाता है।
उत्तराखण्ड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा ) ने इस वर्ष हेली सेवाओं के संचालन के लिए 8 कंपनियों को शटल सेवा चलाने की अनुमति प्रदान की है। ये सेवाएं विशेष रूप से केदारनाथ धाम के लिए संचालित होंगी, जिससे श्रद्धालुओं को यात्रा में काफी सुविधा मिलेगी।
सीईओ यूकाडा डॉ आशीष चौहान ने यात्रियों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही टिकट बुक करें और किसी भी अनधिकृत एजेंट या दलाल से सावधान रहें। साथ ही यात्रा से पहले मौसम की स्थिति और दिशा-निर्देशों की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

More Stories
देहरादून में निर्धारित स्थलों पर ही पटाखों की बिक्री की अनुमति, बाजारों में अग्नि सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, चार स्थानों पर चला अभियान
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत जी ने L.T. चयनित 585 की नियुक्ति फाइल पर शीघ्र कार्रवाई के दिए निर्देश, अभ्यर्थियों ने जताया आभार