- ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत राज्य एसटीएफ की एक ओर बड़ी कार्यवाही, रूड़की क्षेत्र में छापेमारी कर बरामद किये 101 एलपीजी सिलेंडर
- राज्य एसटीएफ द्वारा गैस सिलेंडरो की जमाखोरी का भण्डाफोड़
- बरामद सभी सिलेण्डरो को विधिक कार्यवाही के उपरान्त किया गया खाद्य पूर्ति विभाग के सुपुर्द।
- एलपीजी सिलेंडरों के अवैध भण्डारण में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध की जा रही है वैधानिक कार्यवाही ।
रूडकी : वर्तमान में पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड दीपम सेठ द्वारा दिये गये निर्देशो के क्रम में चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एस.टी.एफ. अजय सिंह द्वारा सभी एसटीएफ टीमो को पेशेवर अपराधियों/असमाजिक तत्वो तथा घरेलू गैस सिलेण्डरों के अवैध भण्डारण आदि के सम्बन्ध में इनपुट विकसित कर कार्यवाही के निर्देश दिये गये थे। जिसके अनुक्रम मे राज्य एस.टी.एफ. द्वारा साउथ सिविल लाइंस क्षेत्र में छापेमारी करते हुए अवैध रूप से इक्टठे किये गये 101 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद किया गया। बरामद सिलेंडरों में अधिकांश सिलेंडर ‘इंद्रा गैस’ नामक कंपनी के हैं। । मौके पर खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम को भी बुलाया गया, जो मामले की जांच में जुटी हुई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की वर्तमान में चल रही गैस की कमी के कारण जमाखोरो द्वारा अवैध रूप से गैस सिलण्डरो के एकत्रित कर होटल/ढाबा व्यवसायियों को चोरी छुपकर उच्च दामों पर बेचकर कालाबजारी किये जाने सम्बन्धी इनपुट प्राप्त हुए थे, जिस पर राज्य एसटीएफ की टीम द्वारा मौक पर जाकर रूड़की क्षेत्रान्तर्गत स्थान साउथ सिविल लाईन पर छापेमारी कर एक ही स्थान से 101 अवैध भण्डारित किये गये गैस सिलेण्डरों को बरामद किया गया। उक्त गैस सिलण्डरो को साउथ सिविल लाईन निवासी जयवीर पुत्र करण सिंह द्वारा अवैध रूप से भण्डारण किया गया था, जो घर पर मौजूद नहीं मिला। एसटीएफ. टीम द्वारा स्थानीय पुलिस व सम्बन्धित विभाग के साथ मिलकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही।
बरामदगी
101 एलपीजी सिलेण्डर
एसटीएफ टीम
- निरीक्षक अबुल कलाम,
- उ.नि. विद्यादत्त जोशी,
- हे.का. देवेंद्र ममगाईं,
- हे.का. महेंद्र सिंह नेगी
- हे.का. संजय

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में देहरादून मास्टर प्लान 2041 की कवायद तेज, सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित
जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी; डोईवाला व विकासनगर में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से 09 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त
उत्तराखंड को मिली बड़ी सौगात : भूस्खलन प्रभावित स्थलों के सुधार हेतु ₹461 करोड़ स्वीकृत, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार का जताया आभार