24 October 2026

महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर समन्वय गोष्ठी आयोजित, अपराध रोकथाम पर विशेष जोर

पौड़ी : जनपद में महिला सुरक्षा, बाल कल्याण एवं अपराधों की प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से पुलिस उपाधीक्षक निहारिका सेमवाल की अध्यक्षता में कोतवाली कोटद्वार में एक समन्वय गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पुलिस विभाग के साथ-साथ विभिन्न संबंधित सरकारी विभागों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग करते हुए आपसी समन्वय को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर बल दिया।

बैठक के दौरान मानव तस्करी, अनैतिक देह व्यापार, महिलाओं एवं बच्चों के उत्पीड़न, पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत मामलों की प्रभावी विवेचना, बाल श्रम, भिक्षावृत्ति एवं बाल विवाह जैसे गंभीर विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। साथ ही इन अपराधों की रोकथाम हेतु सभी विभागों के मध्य त्वरित सूचना आदान-प्रदान एवं बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया।

गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभागों के बीच प्रभावी तालमेल स्थापित करते हुए महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े मामलों में त्वरित, संवेदनशील एवं सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करना रहा।

You may have missed