कोटद्वार : दिल्ली के ईस्ट विनोद नगर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 9 अप्रैल से आयोजित नेशनल मास्टर्स गेम्स में कोटद्वार (पदमपुर सुखरो) निवासी 70 वर्षीय सेवानिवृत्त इंजीनियर और मास्टर एथलीट महावीर सिंह बिष्ट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तराखण्ड का नाम रोशन किया। उन्होंने 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु वर्ग में 3,000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक, जबकि 1,500 मीटर और 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर कुल तीन पदक अपने नाम किए।
इस प्रतियोगिता में देश के 14 राज्यों से 30 वर्ष से अधिक आयु के लगभग 800 खिलाड़ियों ने भाग लिया। उत्तराखंड राज्य ने इस आयोजन में कुल 19 पदक हासिल किए, जिसमें बिष्ट का योगदान विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा।
महावीर सिंह बिष्ट वर्तमान में शहीद मुकेश बिष्ट एकेडमी में प्रशिक्षण ले रहे हैं और उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने कोच तालिब खान को दिया। वे निरंतर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं और मैराथन में भाग लेते हुए अनुशासन, समर्पण और जुनून के साथ कोटद्वार क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं।
उनका मानना है कि खेलों से जुड़कर युवा एक स्वस्थ और अनुशासित जीवनशैली अपना सकते हैं, जो समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

More Stories
विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद
वारंटियो के विरूद्ध दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, विगत 2 दिवस में 12 वारंटियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी