चमोली। चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए इस बार शासन और स्वास्थ्य विभाग का मुख्य फोकस तीर्थयात्रियों के स्वास्थ्य पर केंद्रित है। यात्रा मार्गों पर श्रद्धालुओं की सेहत की पल-पल निगरानी के लिए विभाग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं, जिसके तहत जगह-जगह आधुनिक स्क्रीनिंग प्वाइंट्स और मेडिकल रिलीफ सेंटर (MRC) स्थापित किए गए हैं। दुर्गम रास्तों और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में चिकित्सा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए शासन ने बाहरी जनपदों से विशेषज्ञ चिकित्सकों की रोटेशन के आधार पर तैनाती सुनिश्चित की है। इस विशेष पहल का उद्देश्य यात्रा के दौरान ऑक्सीजन की कमी या अन्य स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थितियों में यात्रियों को तत्काल उपचार मुहैया कराना है, ताकि देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालु बिना किसी शारीरिक कष्ट के अपनी आस्था की इस यात्रा को पूर्ण कर सकें।

More Stories
आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस
अंकिता भंडारी केस में उर्मिला और सुरेश राठौड़ CBI कोर्ट में पेश, नार्को टेस्ट को तैयार
78 वृद्ध महिलाओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, दवाइयां और सहायक उपकरण वितरित