गोपेश्वर /चमोली। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, उत्तराखंड के तत्वाधान में बाल विवाह निषेध अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु संचालित विशेष जागरूकता सप्ताह के तहत आज जनपद में व्यापक अभियान चलाया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी हिमांशु बड़ोला की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम के तहत 13 से 19 अप्रैल तक चलने वाले अभियान के क्रम में आज 16 अप्रैल को जिला मुख्यालय गोपेश्वर के विभिन्न वेडिंग पॉइंट, टेंट हाउस और प्रिंटिंग प्रेस का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान व्यवसायियों को बाल विवाह के कानूनी दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए स्पष्ट निर्देश दिए गए कि किसी भी स्थिति में बाल विवाह को बढ़ावा न दें। इस दौरान श्रम प्रवर्तन अधिकारी तन्मय पंत, संरक्षण अधिकारी रजनी पंवार, बाल कल्याण समिति की सदस्य ममता भट्ट, रश्मि रावत, शोभा खत्री और जेंडर स्पेशलिस्ट भावना भंडारी सहित मिशन हब की टीम ने जनमानस को जागरूक करते हुए शपथ दिलाई कि वे समाज से इस कुरीति को मिटाने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे।

More Stories
उत्तराखण्ड में 3 अक्टूबर को प्रकाशित होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन
धामी सरकार का युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर फोकस, नौकरी मांगने वाले नहीं नौकरी देने वाले बनेंगे उत्तराखंड के युवा
शुद्धिकरण प्रकरण में हाईकोर्ट से कांग्रेस को झटका, आरोपों के समर्थन में सबूत नहीं दे पा रही कांग्रेस, याचिका निस्तारित, पुलिस जांच में दखल से इनकार