गोपेश्वर (चमोली)। चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने स्वजल तथा रीप के तत्वाधान में संचालित योजनाओं को समय पर पूरा करने पर जोर दिया है। स्वजल एवं रीप कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए डीएम ने संचालित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर विशेष जोर देते हुये संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने स्वजल के अंतर्गत किए जा रहे पेयजल एवं स्वच्छता कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिला स्वजल परियोजना प्रबंधक को निर्देश दिए कि सभी कार्यों का फोटो सहित विस्तृत विवरण तैयार कर प्रस्तुत किया जाए, ताकि जमीनी स्तर पर कार्यों की पारदर्शिता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके।
रीप की समीक्षा करते हुए डीएम गौरव कुमार ने परियोजना प्रबंधक को निर्देशित किया कि वे फील्ड विजिट को और अधिक सक्रिय बना कर जागरूकता पर जोर दें। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं की प्रभावी मार्केटिंग एवं ब्रांडिंग पर जोर रहना चाहिए। उन्होंने लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ देने पर बल देते हुए कहा कि इससेे ही स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ अभिषेक त्रिपाठी, परियोजना निदेशक आनंद सिंह भाकुनी, परियोजना प्रबंधक रीप शशिकान्त यादव समेत संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

More Stories
उत्तराखंड में जनगणना 2027 प्रशिक्षण कार्यक्रमों में तेजी, विभिन्न क्षेत्रों में एन्यूमरेटर एवं सुपरवाइजर प्रशिक्षण संपन्न
एनक्यूएएस प्रमाणन से दून जिला चिकित्सालय ने रचा इतिहास, 90.75 प्रतिशत अंकों के साथ राष्ट्रीय स्तर पर बनाई पहचान, मरीजों को मिलेगी बेहतर और सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएं
भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 100 से अधिक लोगों ने कराई जांच