हरिद्वार : उत्तराखंड शासन के निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी हरिद्वार के पद पर स्थानांतरित हुए वैभव गुप्ता ने सोमवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित से शिष्टाचार भेंटकर अपनी योगदान आख्या प्रस्तुत की तथा अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व का पदभार ग्रहण किया। अपर जिलाधिकारी वैभव गुप्ता इससे पूर्व शहरी विकास विभाग में संयुक्त निदेशक के पद पर कार्यरत रहे।
नव नियुक्त अपर जिलाधिकारी ने कहा कि उनकी प्राथमिकताओं में लंबित राजस्व वादों का त्वरित निस्तारण, दैवीय आपदाओं से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई तथा राजस्व वसूली को सुदृढ़ बनाना शामिल रहेगा। उन्होंने अधिकारियों को जनहित के मामलों में संवेदनशीलता और समयबद्धता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
एडीएम वैभव गुप्ता ने कहा “हरिद्वार में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के रूप में दायित्व संभालना मेरे लिए एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। मेरी प्राथमिकताओं में लंबित राजस्व वादों का त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण, दैवीय आपदाओं से संबंधित मामलों में समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई तथा राजस्व वसूली को सुदृढ़ बनाना शामिल रहेगा। आमजन की समस्याओं का समाधान संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ किया जाएगा। शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करते हुए प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही और दक्षता सुनिश्चित की जाएगी, ताकि जनता को बेहतर सेवाएं मिल सकें और प्रशासन पर उनका विश्वास और मजबूत हो।”



More Stories
मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
FDA की बड़ी कार्रवाई, देहरादून से मसूरी तक मिठाई और रेस्टोरेंटों का निरीक्षण
जिला पूर्ति अधिकारी, देहरादूनघरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग एवं अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध जनपद में सघन अभियान जारी, 104 घरेलू गैस सिलेंडर सहित कुल 94 घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त