श्रीनगर : चौकी श्रीकोट क्षेत्र के अंतर्गत 20 अप्रैल को राजपाल सिंह, निवासी जनपद रुद्रप्रयाग का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें एक जोड़ी चांदी के कीमती कंगन रखे हुए थे।
घटना की सूचना मिलते ही श्रीनगर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संज्ञान लिया और त्वरित कार्यवाही प्रारंभ की। पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में सूझबूझ एवं सतर्कता के साथ सघन तलाशी अभियान चलाया गया।
पुलिस की मुस्तैदी और प्रभावी प्रयासों के परिणामस्वरूप अल्प समय के भीतर ही गुम हुआ पर्स सकुशल बरामद कर लिया गया। इसके उपरांत बरामद पर्स को सुरक्षित रूप से उसके स्वामी राजपाल सिंह को सुपुर्द कर दिया गया।

More Stories
उत्तराखण्ड में 3 अक्टूबर को प्रकाशित होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन
धामी सरकार का युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर फोकस, नौकरी मांगने वाले नहीं नौकरी देने वाले बनेंगे उत्तराखंड के युवा
शुद्धिकरण प्रकरण में हाईकोर्ट से कांग्रेस को झटका, आरोपों के समर्थन में सबूत नहीं दे पा रही कांग्रेस, याचिका निस्तारित, पुलिस जांच में दखल से इनकार