पौड़ी : फायर सीजन शुरू होते ही वन विभाग पौड़ी की ओर से जंगलों में आग पर काबू पाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई थीं। शुरुआती दिनों में लगातार हो रही बारिश के चलते जंगलों में नमी बनी रही और आग की घटनाएं ना के बराबर थीं। लेकिन बीते कुछ दिनों से पौड़ी और आसपास के क्षेत्रों में जंगलों में आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ने लगी हैं।
डीएफओ पौड़ी पवन नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि अब हालात बदल रहे हैं और आग की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिन पर काबू पाने के लिए विभाग पूरी तरह सक्रिय है। उन्होंने बताया कि वन विभाग की टीमें पूरी तत्परता के साथ काम कर रही हैं और वे स्वयं भी घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा ले रहे हैं। अधिकांश आग की घटनाएं नाप भूमि और खेतों के आसपास सामने आ रही हैं, जहां तुरंत कार्रवाई की जा रही है। पौड़ी के एनआईटी और सुमाड़ी क्षेत्र में कुछ शरारती तत्वों द्वारा आग लगाने की घटनाएं भी सामने आई हैं, जिन पर लंबे प्रयासों के बाद काबू पाया गया।
डीएफओ ने बताया कि पूरे जनपद में 6 रेंजों में 36 क्रू स्टेशन बनाए गए हैं, जहां फायर वॉचर्स तैनात किए गए हैं। वन विभाग की पूरी टीम जंगलों को सुरक्षित रखने के लिए लगातार निगरानी और कार्रवाई में जुटी हुई है।

More Stories
उत्तराखण्ड में 3 अक्टूबर को प्रकाशित होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन
धामी सरकार का युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर फोकस, नौकरी मांगने वाले नहीं नौकरी देने वाले बनेंगे उत्तराखंड के युवा
शुद्धिकरण प्रकरण में हाईकोर्ट से कांग्रेस को झटका, आरोपों के समर्थन में सबूत नहीं दे पा रही कांग्रेस, याचिका निस्तारित, पुलिस जांच में दखल से इनकार