कोटद्वार : पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के सख्त निर्देशों के अनुपालन में जनपद पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर अराजकता फैलाने, हुड़दंग करने एवं शांति भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में 24 अप्रैल को कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा कलालघाटी क्षेत्र में सतर्कता एवं चेकिंग के दौरान दो व्यक्तियों को सार्वजनिक शांति भंग करते हुए पाया गया। दोनों व्यक्तियों द्वारा आपसी विवाद एवं अनुचित व्यवहार के माध्यम से क्षेत्र में अशांति का माहौल उत्पन्न किया जा रहा था, जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर ही आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया गया। जिनके विरुद्ध आवश्यक चालानी कार्यवाही की गई
नाम पता गिरफ्तार व्यक्ति
1.नवल किशोर पुत्र मंगत राम निवासी पूर्वी झण्डीचौड कोतवाली कोटद्वार जनपद पौडी गढवाल उम्र-36 वर्ष
2.दीपक चन्द्र पुत्र मदन सिंह निवासी पूर्वी झण्डीचौड कोतवाली कोटद्वार जनपद पौडी गढवाल उम्र-31 वर्ष

More Stories
पात्र बुजुर्गों को पेंशन का लाभ दिलाने के लिए सितंबर में चलेगा विशेष अभियान
बिना नक्शे निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, ऋषिकेश में व्यावसायिक उपयोग के टिन शेड समेत तीन अवैध निर्माण सील
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र