ज्योतिर्मठ। देवभूमि में चारधाम यात्रियों की सुरक्षा में तैनात चमोली पुलिस और एंटी थेप्ट स्क्वाड को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने हनुमान चट्टी के पास घेराबंदी कर एक अंतर्राज्यीय गिरोह के 4 शातिर टप्पेबाजों को गिरफ्तार किया है, जो केदारनाथ में श्रद्धालुओं के मोबाइल पार कर बद्रीनाथ में वारदात की फिराक में थे। आरोपियों के कब्जे से करीब 14 लाख रुपये की कीमत के 13 हाई-एंड स्मार्टफोन और 58 हजार से ज्यादा की नगदी बरामद हुई है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल दो लग्जरी गाड़ियां भी सीज कर दी हैं। चमोली के पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने बताया कि बद्रीनाथ और हनुमान चट्टी पुलिस के द्वारा बड़े ही सूझबूझ से इस गिरोह को पकड़ने मे सफलता हासिल की, पुलिस अधीक्षक ने यात्रियों से सतर्क रहने की अपील की है और बरामद फोनों की पहचान के लिए संबंधित थानों से संपर्क करने को कहा है।

More Stories
ग्लोबल इन्वेस्टर समिट पर भ्रामक खबरों को सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे ने किया खारिज; ₹1.01 लाख करोड़ से अधिक के निवेश की ग्राउंडिंग, ₹24 हजार करोड़ के नए निवेश की तैयारी
यू.के.सी.आई 2026 के तीसरे वार्षिक सम्मेलन में उत्तराखण्ड के मुख्य सचिव आनंद वर्धन, आई ए एस ने किया प्रतिभाग
देहरादून में निर्धारित स्थलों पर ही पटाखों की बिक्री की अनुमति, बाजारों में अग्नि सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश