नशे में स्टेयरिंग थामने वालों पर पौड़ी पुलिस का शिकंजा, 168 वाहन चालकों पर कार्रवाई
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयास लाए रंग, मेरठ और ऋषिकेश के बीच हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन का सर्वे जल्द
सीएम धामी की पहल पर जनकल्याणकारी शिविर बने जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम
पौड़ी गढ़वाल : उपनिरीक्षक से निरीक्षक बने जयपाल सिंह चौहान, SSP ने कंधों पर सजाया तीसरा स्टार
धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
रुद्रप्रयाग/देहरादून: गौतम अदाणी, अदाणी समूह के संस्थापक एवं चेयरमैन, शुक्रवार को केदारनाथ धाम पहुंचे और बाबा केदार के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनकी पत्नी भी उनके साथ मौजूद रहीं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गौतम अदाणी सुबह नई दिल्ली से देहरादून पहुंचे, जहां से वह निजी हेलिकॉप्टर के माध्यम से सीधे केदारनाथ धाम रवाना हुए। धाम पहुंचने पर उन्होंने विधि-विधान से पूजा कर देश की सुख-समृद्धि की कामना की।
बताया जा रहा है कि इस दौरान उन्होंने सोनप्रयाग से केदारनाथ तक प्रस्तावित रोपवे परियोजना के एरियल सर्वे का भी जायजा लिया। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का निर्माण कार्य अदाणी समूह को सौंपा गया है, जिससे यात्रा को सुगम बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। वीआईपी दौरे को देखते हुए केदारनाथ धाम क्षेत्र में सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की आवाजाही और सुरक्षा के मद्देनजर विशेष इंतजाम किए।
गौरतलब है कि केदारनाथ धाम में इन दिनों बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और यात्रा अपने चरम पर है। ऐसे में रोपवे परियोजना को भविष्य में यात्रा को आसान और सुरक्षित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
More Stories
नशे में स्टेयरिंग थामने वालों पर पौड़ी पुलिस का शिकंजा, 168 वाहन चालकों पर कार्रवाई
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयास लाए रंग, मेरठ और ऋषिकेश के बीच हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन का सर्वे जल्द
सीएम धामी की पहल पर जनकल्याणकारी शिविर बने जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम