गोपेश्वर (चमोली)। जोशीमठ-नीती हाइवे चट्टान टूटने से अवरूद्ध हो गया। इससे लोगों की आवाजाही प्रभावित हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार जोशीमठ-मलारी-नीती मोटर मार्ग काली मंदिर के पास कोषा गांव के समीप चट्टान टूटने से आये मलबे के कारण अवरूद्ध हो गया। बताया जा रहा है कि बड़े बोल्डर गिरने के चलते बीआरओ के जवान बोल्डर हटाने में जुटे हुए हैं। उम्मीद की जा रही कि जल्द ही सरहद को जोड़ने वाला यह मार्ग आवाजाही के लिए सुचारू हो जाएगा।

More Stories
धामी सरकार का स्वास्थ्य शिक्षा पर बड़ा फोकस, सेलाकुई विश्वविद्यालय को ₹20.55 करोड़ की पांच योजनाओं की सौगात
विधानसभा चुनाव-2027ः देहरादून में 23 अक्टूबर से ईवीएम की तकनीकी जांच, डीएम ने राजनीतिक दलों से मांगा सहयोग
मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन