कुंभ मेला-2027 : यातायात प्रबंधन बहुआयामी रणनीति पर कामऔर संपर्क मार्गों के सुदृढ़ीकरण पर विशेष फोकस
श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों का हो शीघ्र निर्माण – डॉ. धन सिंह रावत
नये सहकारी बैंक खोलने को आरबीआई को भेजे प्रस्ताव – डॉ. धन सिंह रावत
मानसून से पहले उत्तराखण्ड को बड़ी सौगात, सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम से एलर्ट का सफल परीक्षण, राज्य ने जल्द लागू किए जाने के लिए की थी पैरवी, मुख्यमंत्री ने जताया केंद्रीय गृह मंत्री का आभार, कहा-उत्तराखण्ड के लिए वरदान साबित होगी यह तकनीक
गोट वैली से बदली तकदीर : देवन गांव की पूजा कंडारी बनीं आत्मनिर्भर, पशुपालन बना सहारा
देहरादून : उत्तराखंड में कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए कई वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में इन नेताओं ने औपचारिक रूप से पार्टी का दामन थामा।
भाजपा में शामिल होने वालों में महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं रुद्रपुर नगर पालिका की पूर्व चेयरमैन मीना शर्मा, घनसाली से 2022 की पूर्व विधायक प्रत्याशी दर्शन लाल आर्य और रुद्रप्रयाग की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व 2017 की कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मी राणा प्रमुख रूप से शामिल हैं।
इसके अलावा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अनिल शर्मा, सेवा दल रुद्रपुर महानगर अध्यक्ष संजीव रस्तोगी, राम प्रसाद, सुमित राई, दिनेश मौर्य, पूनम गुप्ता (वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महानगर कांग्रेस रुद्रपुर), मंजू जैन (महिला कांग्रेस महामंत्री), श्वेता शर्मा, सुदर्शन शर्मा, रिंकू बिष्ट, अरविंद सक्सेना, देवेंद्र प्रसाद जोशी और देव राम रतूड़ी सहित कई अन्य कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी की नीतियों और केंद्र व राज्य सरकार के कार्यों से प्रभावित होकर लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि नए साथियों के जुड़ने से संगठन को और मजबूती मिलेगी।
More Stories
कुंभ मेला-2027 : यातायात प्रबंधन बहुआयामी रणनीति पर कामऔर संपर्क मार्गों के सुदृढ़ीकरण पर विशेष फोकस
श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों का हो शीघ्र निर्माण – डॉ. धन सिंह रावत
नये सहकारी बैंक खोलने को आरबीआई को भेजे प्रस्ताव – डॉ. धन सिंह रावत